KGF 2- कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म में तमन्ना भाटिया की एंट्री? धमाकेदार खबर वायरल!
साउथ और बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इस समय किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित ही उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। खबर हैं कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ 2 में उनकी एंट्री हो गई है। हालांकि इस खबर को लेकर किसी तरह का ऐलान या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन ये गॉसिप है।
अगर ये सच होता है तो निश्चित ही फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा में एक दमदार हिट साबित होगी। लेकिन हाल ही में जब फिल्म के निर्देशक से इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या उन्होने तमन्ना भाटिया को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है तो उन्होने इस खबर को पूरी तरह से बकवास करार दे दिया।
सलमान खान ने शेयर किया बॉबी देओल का कोरोना वीडियो- देखिए 'चंद रोज की बात है यारों'


Click it and Unblock the Notifications