मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हैं मुंबईया रणबीर

एक तरफ पूरा बॉलीवुड आईपीएल के स्पॉट फिक्सिंग की खबर से पूरी तरह चकराया हुआ है वहीं दूसरी ओर कुछ सितारों का मैच से मोह भंग नहीं हुआ है। इसलिए अभी भी बॉलीवुड के चमकते सितारे अपनी टीम मुंबई को चियरअप कर रहे हैं। जी हां रणबीर कपूर ऐसे ही स्टार हैं जो दिलो-जान से अपनी टीम मुंबई इंडियंस को चियरअप करते हैं। अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा कि वह मुंबई टीम के प्रशंसक हैं और उसे हमेशा समर्थन करते हैं।

मालूम हो कि इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी.. के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हर इवेंट, हर टीवी शो में रणबीर मियां अपनी कोस्टार दीपिका पादुकोण के साथ देखें जा रहे हैं।

दोनों के कमेस्ट्री और अफेयर की बात होते होते अचानक से मीडिया का पूरा रूख स्पॉट फिक्सिंग की ओर चला गया है। जिस पर रणबीर की कोस्टार दीपिका ने भी गहरा दुख जताया था। दीपिका पादुकोण ने कहा था कि स्पॉट फिक्सिंग की वजह से केवल आईपीएल ही नहीं बल्कि जेंटलमैन गेम की भी बदनामी हुई है। कुछ लोगों की गलती की वजह से सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि यह जवानी है दीवानी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है, फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं, फिल्म 31 मई को पर्दे पर पहुंच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X