हिट होने के लिए किसी के भी साथ सो सकती हैं सुरवीन !

टीवी अभिनेत्री सुरवीन चावला अपनी आने वाली फिल्म 'हेटस्टोरी 2' को लेकर इन दिनों काफी चर्चित हैं। फिल्म में वो काफी उत्तेजक दिखायी पड़ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर ने ही उनके बोल्डनेस का परिचय लोगों को दे दिया है। सुरवीन ने अपने कोस्टार जय भानुशाली के साथ जमकर इंटिमेट सींस दिये हैं।

फिल्म में उन्होंने कई जगह बिकनी पहनी है, जिसके बारे में बात करते हुए सुरवीन ने कहा कि मुझे यह सब करने में कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि मैंने कहानी की मांग के हिसाब से यह सब किया है। कहानी से परे आकर मैंने कोई अश्लील काम नहीं किया है।

अब अगर मुझे समंदर के किनारे खड़े होना है तो वहां पर मैं साड़ी तो बांधकर खड़ी नहीं होंगी, जाहिर है बिकनी ही पहनूंगी और मुझे पता है कि मुझ पर बिकनी बुरी नहीं लगती है। मैं अपने शरीर के साथ सहज हूं और मुझे लगता है कि फिल्म 'हेटस्टोरी 2' में मैंने वो ही किया जो मुझे करना चाहिए था। इसलिए मेरे सींस को अर्धनग्न और अश्लील कहना लोगों को छोड़ना होगा। वैसे भी मैं यहां सफल होने के लिए आयी हूं इसके लिए मुझे बोल्ड होना पड़े तो भी मुझे एतराज नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुरवीन ने फिल्म फिल्म के प्रोमो लांच के मौके पर कहा था, "अगर आप पूछते हैं तो मैं कहूंगी कि आज अपने रूप-रंग में सबसे ज्यादा सहज हूं। मैं जो और जैसी हूं, उससे बेहद खुश हूं और मेरे लिए वह कामुकता है, अंग प्रदर्शन नहीं। इसलिए फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में हॉट सींस है लेकिन वल्गर नहीं।

सुरवीन ने कहा, "समय आ गया है कि हम इस बारे में ढोंग करना बंद कर दें और प्यार को उसकी तरह देखें, जैसा इसे दिखाया जाना चाहिए। मेरे ख्याल से समय और सिनेमा बदल गया है।"

सुरवीन 'हेट स्टोरी 2' से पूर्व छोटे पर्दे और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन्हें चर्चा मिली थी टीवी शो कसौटी जिंदगी की.. से, जिसमें इन्होंने अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी का रोल किया था। 'हेट स्टोरी 2' 18 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म विक्रम भट्ट की है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X