15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाहॉल- खाने पीने से लेकर बैठने तक का इंतजाम अलग, पढ़ें Guidelines
इस गुरुवार यानि की 15 अक्टूबर से कुछ राज्यों को छोड़कर देशभर में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राज्यों को 15 अक्टूबर से सिनेमाहॉल खोलने की अनुमति दे दी है। लंबे समय से देशभर के सिनेमाघर बंद हैं, जो कुछ शर्तों के साथ खुलने जा रहे हैं। इस बार सिनेमाघरों में टिकट लेने की व्यवस्था से लेकर बैठने का अरेंजमेंट सब कुछ अलग होने वाला है।
कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार की ओर से लंबी चौड़ी गाइडलाइंस दी गई है, जिसका सभी सिनेमाघर वालों को पालन करना अनिवार्य होगा।

कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शहर के बाकी इलाकों में 15 अक्टूबर से 50% कैपेसिटी के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन फिजिकल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। दो लोगों के बीच की सीट खाली रखनी होगी। कोरोना जागरूकता पर फिल्म दिखाना भी जरूरी होगा। हर शो के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा।
PM के बाद पायल घोष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र-'यौन शोषण मामले में अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो'


Click it and Unblock the Notifications











