चित्रांगदा को बोल्ड सींस से 'इंकार' नहीं
चित्रांगदा सिंह... गिनती की चार फिल्में लेकिन बोल्डनेस से भरी हुई, इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। वजह है सुधीर मिश्रा की आने वाली फिल्म 'इंकार' जो कि यौन शोषण की कहानी कहती है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में चित्रांगदा और अर्जुन के बीच में काफी इंटिमेट सींस है जिन्हें देखने के बाद खुद फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा भी पागल हो गये थे उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो रियेक्ट कैसे करें।
खबर है कि फिल्म में चित्रांगदा और अर्जुन को बाथटब के अंदर साथ-साथ दिखाया गया है। फिल्म में फिल्म के हीरो अर्जुन रामपाल और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के बीच के सेक्स रिलेशन इतनी सजीवता से प्रस्तुत किये गये हैं जिन्हें देखकर लोगों को सच का एहसास होगा। इसलिए सुधीर मिश्रा ने इन सींस को यू ट्यूब पर प्रसारित करने का मन बना लिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में करीब 260 बार सेक्स शब्द का प्रयोग किया गया है। फिल्म की कहानी एक कर्मचारी औऱ बॉस के रिलेशन की है जिसमें की बॉस अपने कर्मचारी का यौन शोषण करता है।
वैसे सुधीर मिश्रा की फेवरेट चित्रांगदा के अब तक की सारी फिल्मों में उनके बोल्ड अवतार रहे हैं। रीयल लाईफ में एक बेटे की मां चित्रांगदा रील लाईफ में काफी कमसिन अदाकारा मानी जाती है। लेकिन उनकी फिल्मों ने अभी तक बॉक्सऑफिस सफलता का स्वाद नहीं चखा है। देखते हैं कि बोल्डनेस में इस बार चौके-छक्के लगाने वाली चित्रांगदा की इंकार को कितने लोग पसंद करते हैं। फिल्म का प्रमोशन धड़ल्ले से जारी है।फिल्म 18 जनवरी को बॉक्सऑफिस पर पहुंच रही है।

Click it and Unblock the Notifications












