..................... Exclusive:Why Inkaar is Full of Sex Word, Asked People| Chitrangda Singh | Sudhir Mishra | Arjun Rampal | Exclusive:पहले 22 किस, अब 260 बार सेक्स. क्यों सुधीर साहब? - Hindi Filmibeat

Exclusive:पहले 22 किस, अब 260 बार सेक्स. क्यों सुधीर साहब?

देहशोषण पर बनीं फिल्म 'इंकार'...जिसके निर्माता निर्देशक सुधीर मिश्रा एक बार फिर से हेडलाइन में हैं। कारण है उनकी फिल्म में एक बार फिर से सेक्स का बोल बाला। लोगों में खलबली मचाने के लिए कहा जा रहा है कि फिल्म के हीरो अर्जुन रामपाल और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के बीच के सेक्स रिलेशन इतनी सजीवता से प्रस्तुत किये गये हैं जिन्हें देखकर लोगों को सच का एहसास होगा। इसलिए सुधीर मिश्रा ने इन सींस को यू ट्यूब पर प्रसारित करने का मन बना लिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में करीब 260 बार सेक्स शब्द का प्रयोग किया गया है।

इस खबर के आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगो की प्रतिक्रियाओं का दौर धड़ल्ले से जारी हो गया है। फिल्मी खबरों को पढ़ने वाले लोगों ने सुधीर मिश्रा के लिए तीखी टिप्पणी की हैं। लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि पिछले साल सुधीर मिश्रा ने फिल्म बनायी थी..यह साली जिंदगी..जिसमें सेकंड लीड रोल कर रही अभिनेत्री अदिती राव हैदरी ने अभिनेता अरूणोदय सिंह के साथ 22 लिपलॉक दिये थे। और इस बार अगर सुधीर मियां 260 बार सेक्स शब्द प्रयोग कर रहे हैं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। फिल्मी दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सिवाय सेक्स को छोड़कर और कुछ परोसना नहीं आता है। यह साली की तरह...इंकार भी फ्लॉप हो जायेगी। सुधीर बाबू की सफेद खिचड़ी बाल को देखकर तो लगता है कि वो सादगी पसंद होंगे लेकिन जनाब काफी रंगीन मिजाज है।

Inkaar
आपको बता दें कि फिल्म यह साली जिंदगी... में भी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह थीं। फिल्म की रिलीज के समय चित्रांगदा औऱ सुधीर मिश्रा के बीच लवअफेयर की भी खबरें आयी थीं जिनका खंडन सुधीर मिश्रा ने तो नहीं लेकिन चित्रांगदा सिंह ने जरूर किया था। खैर देखते हैं कि इस बार सुधीर की फिल्म के साथ क्या होता है? फिलहाल तो लोग उनसे खासा नाराज ही नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X