मल्लिका के बाद चित्रांगदा का आया मोदी पर दिल बताया हैंडसम
बीते दिनों बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत ने खुले आम भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की तारीफ की थी। मोदी को राहुल से ज्यादा आकर्षण बताने वाली मल्लिका ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका ड्रीम लवर मोदी जैसा होना चाहिए। मल्लिका के बाद अब एक और सेक्सी हसीना चित्रांगदा सिंह को मोदी आकर्षक लगते हैं।
जिलेट रेजर के विज्ञापन शूट करने पहुंची चित्रांगदा ने मोदी को आकर्षक बताया लेकिन कहा कि अगर वह बिना दाढ़ी-मूछों के रहें तो ज्यादा हैंडसम लगेंगे। मालूम हो कि चित्रांगदा सिंह का हाल ही में अपने गोल्फर पति ज्योति रंधावा से तलाक हुआ है। दोनों को शादी से एक बेटा भी है।
मालूम हो कि जिलेट का विज्ञापन इससे पहले सेक्सी नेहा धूपिया किया करती थीं जिन्होंने भी उस समय चौंका दिया था यह कहकर कि उन्हें कांग्रेस युवराज राहुल गांधी बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन अगर वह क्लीन शेव रहें तो उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जायेगी।
मोदी हो या राहुल. दोनों में से कोई भी इस तरह की बयान बाजी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है लेकिन इस तरह की बयानबाजी करके हसीनाएं और प्रोडक् जरूर लाइमलाइट में आ जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
