अफवाओं पर विराम: चित्रांगदा-ज्योति का हुआ तलाक, बेटे की कस्टडी पर सस्पेंस!

आखिरकार अफवाएं सही निकली और बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्रियों में शुमार चित्रांगदा सिंह और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा के बीच में तलाक हो गया है। गुड़गांव की एक अदालत में दोनों के 12 साल के वैवाहिक जीवन के अंत पर मोहर लगा दी। दोनों का तलाक कहा जा रहा है कि आपसी सहमति से हुआ है लेकिन कोर्ट ने यह अभी तक तय नहीं किया है कि दोनों की संतान पांच साल के जोरावर रंधावा की कस्टडी दोनों में से किसको दी जाये?

मई में ही दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी, जिसके बारे में मीडिया में खबर आयी थी लेकिन तब दोनों ने ही इस बात को दबाने की कोशिश की थी। चित्रांगदा ने कहा कि वह अपने पति और बेटे के साथ काफी खुश हैं लोग क्यों उनके वैवाहिक जीवन को तोड़ने में लगे हैं लेकिन अब सब साफ हो गया है कि दोनों का वैवाहिक जीवन कब का खत्म हो गया था।

वैसे लंबे समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि दोनों के तलाक की वजह एकस्ट्रा मैरटल अफेयर है, कहा जा रहा है यह सब फिल्मकार सुधीर मिश्रा के कारण हुआ है। जिनके और चित्रांगदा सिंह के लवअफेयर की खबरों के कारण गोल्फर ज्योति रंधावा और चित्रांगदा सिंह के बीच में लंबे समय से अनबन चल रही थी जो कि तलाक की दहलीज पर आकर समाप्त हो गयी।

आपको बता दें कि चित्रांगदा ने एक-दो फिल्में छोड़कर अभी भी जितनी भी फिल्में की है वो सब सुधीर मिश्रा ने बनायी थी। वैसे इन दिनों वो दो एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं। अपनी फिल्मों के चलते चित्रांगदा हमेशा मुंबई में रहती हैं तो वहीं ज्योति अपने खेल के कारण दिल्ली में। जिसकी वजह से दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, यह भी दोनों की दूरियों का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दोनों बेहद अलग सोच और अलग प्रकृति के इंसान हैं, ना तो ज्योति को चित्रांगदा के काम में दिलचस्पी थी और ना ही चित्रांगदा को ज्योति का खेल पसंद था, इसलिए दोनों अलग हो गये।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X