चित्रांगदा सिंह भी हुई थीं यौन उत्पीड़न की शिकार
चित्रांगदा को कई बार शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा है। एक बार मीडिया से बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने खुलासा किया था कि वह भी अपने करियर के शुरूआती दौर में यौन शोषण की शिकार हुई थीं।हालांकि चित्रांगदा ने किसी का नाम नहीं लिया था और ना ही किसी पर आरोप लगाया था, बस इतना बोला था कि बॉलीवुड में बिना किसी गॉ़डफादर के काम पाना बेहद कठिन है।
इसलिए शायद जब सुधीर मिश्रा ने उनसे फिल्म इंकार में काम करने के लिए कहा जो कि यौन उत्पीड़न पर ही आधारित थी तो वह तैयार हो गयी थीं।
वैसे इन दिनों चित्रांगदा सिंह कई विज्ञापनों और फिल्मों में व्यस्त हैं। उनके और ज्योति रंधावा के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। फिलहाल तो दोनों लोग कोर्ट की ओर टकटकी लगाये हुए हैं क्योंकि कोर्ट ने अभी दोनों में किसी को उनके बच्चे की कस्टडी नहीं सौंपी है।


Click it and Unblock the Notifications
