सुधीर की लवस्टोरी फिल्म में अमिताभ-ऋषि संग चित्रांगदा

हाल ही में अपने पति गोल्फर ज्योति रंधावा से तलाक पायीं चित्रांगदा सिंह पूरी तरह से काम में व्यस्त हो जाना चाहती हैं। इसलिेए उन्होंने शूटिंग की डेट अपने चहेते निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा को दे दी है जो कि चित्रांगदा और अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म 'पहले आप जनाब' बना रहे हैं। फिल्म में पहली बार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह,अमिताभ बच्चन के ओपजिट नजर आयेंगी।

जिसके लिए चित्रांगदा बहुत ज्यादा उत्साहित है, चित्रांगदा, अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन रही हैं, उन्होंने कहा कि मेरे लिए अमिताभ संग काम करना एक सपने के सच होने के जैसा है। हमारी फिल्म की शूटिंग जनवरी 2014 से शुरू होगी।

आपको बता दें कि पहले यह फिल्म मेहरून्निसा के नाम से बन रही थी। फिल्म में 22 साल बाद आपको अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर भी साथ नजर आयेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन अमिताभ की कंपनी एबी कॉर्प करने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ के होम स्टेट यूपी में होने वाली है इसलिए अमिताभ बच्चन फिल्म की शूट के लिए लखनऊ भी आयेंगे जो कि एक बड़ी बात है क्योंकि लंबे अरसे के बाद अमिताभ किसी फिल्म की शूट के लिए लखनऊ का रूख करेंगे, इससे पहले वह जितनी बार भी लखनऊ आये हैं वो या तो अपने पूर्व साथी अमर सिंह के किसी काम से या फिर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के किसी काम से।

कहा जा रहा है कि 'पहले आप जनाब' एक दिलचस्प प्रेमकहानी है, जिसमें चित्रांगदा सिंह संग अमिताभ और ऋषि दोनों मुहब्बत करेंगे। जवानी के दिनों में बिछड़े यह तीनों बुढ़ापे की दहलीज में आकर मिलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X