ज्योति-चित्रांगदा का हुआ तलाक, जोरावर मां के पास
यहां बात हो रही है सेक्सी हसीना चित्रांगदा सिंह और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा की, जिन्होंने पिछले साल ही कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन किया था जिसे अब जाकर अधिकारिक मंजूरी मिल गयी है।
तो क्या तलाकशुदाओं की पसंद बन गये हैं मोदी?
जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक चित्रांगदा और ज्योति की आपसी सहमति से तलाक हुआ है और चूंकि दोनों का 5 साल का बेटा जोरावर जो कि अभी बहुत छोटा है, उसकी कस्टडी कोर्ट ने उसकी मां चित्रांगदा को सौंपी है। 13 साल पुराने शादी का रिश्ता का यूं टूटना हर किसी के लिए दुखद है। कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक की वजह चित्रांगदा का फिल्मों में सक्रिय होना है।
फिल्मों के चक्कर में चित्रांगदा सिंह कि पर्सनल जिंदगी काफी उलझ गयी थीं जिसकी वजह से दोनों में झगड़े शुरू हो गये थे और जब झगड़ा काफी बढ़ गया तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। हालांकि इस मसले पर दोनों ही लोगों ने मीडिया में ना तो कोई बयान दिया है और ना ही कभी अपने पर्सनल रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी की है।
मालूम हो कि मई 2013 में ही दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी, जिसके बारे में मीडिया में खबर आयी थी लेकिन तब दोनों ने ही इस बात को दबाने की कोशिश की थी। चित्रांगदा ने कहा कि वह अपने पति और बेटे के साथ काफी खुश हैं लोग क्यों उनके वैवाहिक जीवन को तोड़ने में लगे हैं लेकिन अब सब साफ हो गया है कि दोनों का वैवाहिक जीवन कब का खत्म हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications












