'गब्बर' की आयटम गर्ल करीना नहीं चित्रांगदा बनेंगी

पहले खबर आयी थी कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गब्बर'में बॉलीवुड हसीना करीना कपूर आयटम नंबर करेंगी लेकिन नहीं अब यह तड़कता-भड़कता आयटम नंबर करेंगी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह।

अपनी पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति पाने के बाद चित्रांगदा पूरी तरह से अब अपने आप को काम में व्यस्त रखना चाहती हैं और इसलिए अब वो सुधीर मिश्रा के अलावा भी दूसरे प्रोजेक्ट में इंटरेस्ट ले रही हैं। चित्रांगदा इससे पहले फिल्म जोकर में आयटम नंबर कर चुकी हैं।

'गब्बर' की आयटम गर्ल करीना नहीं चित्रांगदा बनेंगी

मालूम हो कि गब्बर फिल्म 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रमन्ना की रीमेक है। रमन्ना में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य किरदार निभाए थे और फिल्म की तेलुगू भाषा में भी बनाया गया था जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य किरदार निभाया था। उसके बाद इसी फिल्म को कन्नड़ा में भी बनाया गया।

हिंदी में गब्बर फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली। अक्षय कुमार, करीना कपूर, श्रुति हासन के अलावा फिल्म में सोनू सूद, प्रकाश राज और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदार में हैं। गब्बर फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी।

गब्बर फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहले से ही लीड रोल के लिए चुन लिये गये थे। लेकिन फीमेल लीड रोल के लिए कैटरीना कैफ से लेकर इलियाना डी क्रूज, आसिन, श्रृद्धा कपूर, सोनम कपूर और तमन्ना से बात की गयी थी।

हालांकि बाद में फाइनली श्रुति हासन को फिल्म के लिए साइन किया गया। साथ ही करीना कपूर को भी एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए कास्ट किया गया। फिल्म में सोनू सूद एक पुलिस इंसपेक्टर का किरदार निभाएंगे वहीं प्रकाश राज विलेन के किरदार में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X