अमिताभ की माशूका बनेंगी ग्लैमरस चित्रांगदा सिंह?
मल्लिका के बाद चित्रांगदा का आया मोदी पर दिल बताया हैंडसम
खुद रूमी ने कहा कि अमिताभ से उनकी बात हो गयी हैं और अमिताभ ने फिल्म के लिए हां बोल दिया है। और जाफरी इन दिनों चित्रांगदा से संपर्क साधने में लगे हैं, जाफरी को पूरा भरोसा है कि चित्रांगदा की भी ओर से फिल्म के लिए हां ही होगी। हालांकि रूमी फिल्म की शूटिंग अमिताभ से मिली डेट्स के बाद ही शुरू करेंगे। इन दिने अमिताभ सुजीत सरकार की पीकू और दो टीवी शोज और अब्बास-मस्तान की एक फिल्म में बिजी हैं इसलिए रूमी को डेट्स नहीं मिल पा रही हैं।
मालूम हो कि रूमी से पहले सुधीर मिश्रा चित्रांगदा और अमिताभ को पर्दे पर साथ लाने चाहते थे फिल्म मेहरून्निसा के जरिये। लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म शुरू नहीं हो पायी देखते हैं कि चित्रांगदा और अमिताभ को पर्दे पर साथ लाने में रूमी को कितना वक्त लगता है। वैसे आपको बता दें कि पिछले अपने इंटरव्यू में सेक्सी चित्रांगदा ने कहा था कि मेरे लिए अमिताभ संग काम करना एक सपने के सच होने के जैसा है। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।


Click it and Unblock the Notifications
