कंगना रनौत के प्यार में डूबे थे चिराग पासवान ? जीत के बाद बोले- अब हम फिर से साथ में...

Chirag Paswan

जमुई से सांसद रहे एलजेपी के चीफ चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा चुनाव जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने भी हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीत हासिल कर ली है। बता दें कि जहां दोनों की पहली मुलाकात सिनेमा इंडस्ट्री में हुई थी। वहीं अब दूसरी मुलाकात संसद भवन में होने जा रही है। बता दें कि चिराग पासवान ने 13 साल पहले फिल्म 'मिले ना मिले हम' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत लीड रोल नजर आईं थी। फिल्म सफल नहीं हो पाई थी और ना ही दोनों की जोड़ी सफल हो पाई। माना जाता है कि इस फिल्म के बाद चिराग पासवान कंगना रनौत को दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में आने की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहे।

फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं चिराग पासवान और कंगना
चिराग पासवान का बॉलीवुड सफर लंबा नहीं चला था। कुछ समय बाद वह पिता की राह पर चले और राजनीति से जुड़े, लेकिन कंगना रनौत ने बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाया था। वहीं अब 13 साल बाद जब दोनों ही राजनीति में हैं तो दोनों फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में चिराग पासवान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने और कंगना के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- अनुपम खेर ने दी कंगना रनौत को जीत की बधाई, बोले- तुमने साबित कर दिखाया...

पार्लियामेंट में साथ नजर आएंगे।
एक नामी मीडिया शो में चिराग पासवान जाते हैं वहां उनसे पूछा जाता है कि कंगना रनौत पसंद नहीं आईं या फिल्म करियर पसंद नहीं आया। इसपर चिराग पासवान मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'लोगों को हम दोनों एक साथ पसंद नहीं आए पर हम अब दोनों पार्लियामेंट में साथ आने वाले हैं।' बता दें कि इस बयान पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X