अनुपम खेर ने दी कंगना रनौत को जीत की बधाई, बोले- तुमने साबित कर दिखाया...

Anupam Kher congratulated Kangana Ranaut: 2024 लोकसभा चुनाव में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। हालांकि बीजेपी ने जितनी सीटें लाने का वादा किया था वह तो नहीं हो पाया, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की भारी मतों से जीत हो गई है। बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से खड़ी हुई थीं। वहीं उनके विपक्ष में कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह खड़े थे, लेकिन फिलहाल तो यहां कंगना ही क्वीन बनी और जीत का ताज उन्होंने पहना। बता दें कि इस खास मौके पर कई दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कंगना को जीत की बधाई दी है।
अनुपम खेर ने दी कंगना को बधाई
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर (एक्स) पर कंगना का एक वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम खेर लिखते हैं- प्रिय कंगना आपकी शानदार जीत पर बधाई! आप एक रॉकस्टार हैं। आपकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है! आपके और मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर केंद्रित है और कड़ी मेहनत करता है। "कुछ भी हो सकता है"! जय हो।
Dearest @KanganaTeam! CONGRATULATIONS on your HUGE Victory! You are a #ROCKSTAR. Your journey is so so inspirational! So happy for you and the people of #Mandi and #HimachalPradesh. You have proved time and again that if one is focused and works hard तो “कुछ भी हो सकता है”! जय… pic.twitter.com/sMYa9iDT3P
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 4, 2024
कंगना ने जताया पीएम मोदी का आधार
कंगना रनौत ने जीत के बाद अपनी मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्हों पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, प्यार और विश्वास के लिए आभार। ये जीत आप सभी की है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की है। यह जीत सनातन धर्म की है। यह जीत है मंडी के सम्मान की।'
कब रिलीज होगी फिल्म
अपने बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही उनकी फिल्म रिलीज होगी। अभी तक माना जा रहा है कि फिल्म 14 जून को रिलीज की जाएगी, लेकिन बता दें कि 14 जून को ही कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन भी रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications