'शारीरिक सुख के लिए मात्र 50 रूपये में गोवा में बिकते हैं बच्चे'

अगर आपके जेब में 50 रूपये हैं और आप उन लोगों को जानते हैं जो कि पेड सेक्स में यकीन रखते हैं तो आप उन्हें गोवा का पता दे दीजिये क्योंकि गोवा के बीच में मात्र 50 रूपए में सेक्स के लिए बच्चे मिलते हैं। यह सनसनीखेज खुलासा किया है फिल्म निर्माता प्रमोद सलगावकर ने जो कि इसी सब्जेक्ट पर अपनी फिल्म 'बागा बीच' लेकर दर्शकों के बीच में आ रहे है।

प्रमोद ने कहा कि उन्हें इस बार में एक हंगरी पर्यटक से पता चला था । पर्यटक ने कहा था कि उसे कथित तौर पर 50 रुपये में सेक्स के लिए बच्चे की पेशकश की गई थी।

सलगावकर ने कहा, "आज के युग में 50 रुपये में आप मुर्गा भी नहीं खरीद सकते हैं। निर्माता ने कहा कि उन्हें यह बात काफी हद तक परेशान कर गयी थी, तभी उनके दिल में इस गंभीर विषय पर फिल्म बनाने का ख्याल आया ।

गौरतलह है कि गोवा में ही देश का पहला पैडोफीलिया का मामला सामने आया था। एक जर्मन नागरिक फ्रेडी पेट्स को 1980 के दशक में कई बच्चों का सेक्स के लिए इस्तेमाल करने का दोषी पाते हुए सजा दी गई थी।

आपको बता दें कि लक्ष्मीकांत सेतगांवकर निर्देशित 'बागा बीच' में गोवा में बाल यौन शोषण के अलावा पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है। शेतगांवकर ने कहा, "हर रोज गोवा में चार बच्चे यौन हिंसा के शिकार होते हैं। यह सरकारी आंकड़ा है। यह देश और समाज के लिए बेहद शर्मनाक औऱ घातक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X