..................... Rahul Gandhi looks good when he is clean-shaven: Neha Dhupia - Hindi Filmibeat

राहुल गांधी के क्लीन शेव लुक की दिवानी हुई नेहा धूपिया

बॉलीवुड में केवल सेक्स औऱ शाहरूख खान को बेचने वाली सेक्सी अभिनेत्री नेहा धूपिया का दिल इन दिनों कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर आया हुआ है। मैडम का कहना है कि उन्हें राहुल गांधी क्लीन शेव में ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसलिए उन्होंनें राहुल गांधी को नसीहत दे डाली है कि वह प्लीज दाढी-मूंछ वाला लुक हटाकर क्लीन शेव हो जायें। इंदौर में एक जीलेट रेजर का विज्ञापन करने पहुंची नेहा मैडम ने मीडिया के सामने यह बातें कहीं।

नेहा ने कहा कि बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की तरह राहुल को दाढ़ी नहीं रखनी चाहिए क्‍योंकि वो क्‍लीन शेव में ज्‍यादा अच्‍छे लगते हैं या यूं कह लो वह क्लीन शेव में राहुल गांधी किलर लुक देते हैं। नेहा मैडम ने तो मोदी औऱ राहुल के लुक की तुलना भी कर डाली।

नेहा ने कहा कि मोदी की तुलना में राहुल गांधी काफी जवान हैं इसलिए उन्हें ज्यादा क्लीनशेव में ही दिखना चाहिए उनके ऊपर बढ़ी हुई दाढ़ी शोभा नहीं देती है। नेहा ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा उन्हें क्लीन शेव सचिन तेंदुलकर और सिने अभिनेता आमिर खान खासा पसंद हैं।

नेहा ने कहा कि लड़कियों को यह गलतफहमी है कि आज कल के युवा लड़के क्लीन शेव की जगह दाढ़ी-मूंछ वाला लुक पसंद करते हैं।वैसे इस तरह का बयान देने वाली नेहा धूपिया पहली शक्स नहीं हैं। इससे पहले राखी सावंत भी राहुल गांधी के क्लीन शेव की सरेआम तारीफ कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X