दीपिका पादुकोण की फिल्म "छपाक" का टाइटल ट्रैक रिलीज, सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े!
दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म "छपाक" के साथ वर्ष 2020 में छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है, जिसे सुनकर कोई भी संवेदनाओं से भर उठेगा। यह गाना एक बेहद ही मजबूत संदेश भी देती है।
टाइटल ट्रैक की शुरुआत एसिड हमले से होती है और यह दिखाया गया है कि कैसे हमले के बाद चंद मिनटों में ही उसकी खुशहाल जिंदगी एक बुरे सपने में बदल जाती है। यह गाना इस बात पर केंद्रित किया गया है कि कैसे कोई व्यक्ति अपने अंदर सब कुछ खो देता है और जीने की इच्छा खो बैठता है। लेकिन गाने का अंत, अभिनेत्री का आत्मविश्वास फिर से पाने और खुद को उसी स्तिथि में स्वीकार करने के साथ होता है।

कोई शक नहीं कि मेघना गुलजार की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। दीपिका के लिए मालती सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है और ट्रेलर में अभिनेत्री दृढ़ संकल्प के साथ इसे निभाते हुए नज़र आ रहीं है।
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।
यहां सुनें फिल्म की टाइटल ट्रैक-
'सब कुशल मंगल' फिल्म रिव्यू- इस कहानी में ना कुछ कुशल है, ना कुछ मंगल


Click it and Unblock the Notifications











