'चेन्नई एक्सप्रेस' मेरे 20 साल की मेहनत है: शाहरूख खान

साल 2013 की सबसे बड़ी और सबसे तेज सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि बॉलीवुड का असली बादशाह अगर कोई है तो वह हैं केवल शाहरूख खान, जहां तक पहुंचना मुश्किल ही नामुमकीन है। अपनी सफलता से खुश किंग खान ने अपने चाहने वालों को बहुत बड़ा थैंक्स बोला है और कहा है कि आपलोगों के प्यार की वजह से ही मैं और मेरी फिल्म सफल हुई।

शाहरूख ने कहा कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने मेरे 20 साल का कर्ज चुका दिया, यह फिल्म मेरे अब तक के करीब दो दशकों के करियर की उपलब्धि है और अच्छे-बुरे दौर की भरपाई है। उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और अभी भी की जा रही है।

शाहरूख ने कहा कि ईद के दो दिन बाद जब मुझे पता चला कि मेरी फिल्म लोग बड़े चाव से देख रहे हैं और फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी के पिछले 20 साल जो दिये हैं, वह बेकार नहीं गये, लोग मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, "आप जो परिश्रम करते है, जो समय देते हैं, अच्छे-बुरे दौर से गुजरते हैं। उन सबका फल एक साथ मिलता है, जब आपके पास इस तरह की एक फिल्म होती है।"

गौरतलब है कि 9 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लीड रोल शाहरूख-दीपिका ने किया है तो वहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी का तड़का है। फिल्म को समीक्षकों ने पूरे नंबर नहीं दिये थे लेकिन देश की जनता ने इसे पूरा प्यार और दुलार दिया है कि फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने एक इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X