200 करोड़ क्लब में पहुंची 'चेन्नई एक्सप्रेस'!
शाहरूख खान अभिनित और निर्मित फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने मात्र 13 दिन में 198 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके चलते वह निश्चित तौर पर इस वीकेंड तक 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी जिसके बाद वह साल 2013 की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन जायेगी। 2 करोड़ का बिजनेस तो वह बेहत ही सुस्त रफ्तार से ही पा लेगी लेकिन उसकी रफ्तार सुस्त होगी ऐसा होना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है क्योंकि जिस दिन से चेन्नई एक्सप्रेस ने दौड़ना शुरू किया है उस दिन से केवल वह भाग रही है।
इसलिए फिल्मी पंडितों के मुताबिक शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस 200 करोड़ क्लब के आंकड़े से आगे निकलकर आमिर खान की 3 इडियट्स को भी पछाड़ सकती हैजिसने कि 204 करोड़ का बिजनेस किया था।
वैसे कुछ बड़े अखबारों ने तो चेन्नई एक्सप्रेस को 200 करोड़ क्लब में शामिल भी कर लिया है लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होनी बाकी है।
खैर देखते हैं कि फिल्मी पंडितों की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है। कुल मिलाकर सार इतना ही है फिल्म ने जबरदस्त धमाल मचाया है। इसी कारण शाहरूख खान ने गुरूवार को अपने घर मन्नत में अपनी फिल्म की पूरी टीम के लिए एक जबरदस्त पार्टी रखी थी।
शाहरूख हमेशा कहते हैं कि वह अपने चाहने वालों की दिल से इज्जत करते हैं, इसलिए उनकी पार्टी में फिल्म के क्रू मेंबर को भी उतनी इज्जत दी गयी जो कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को नवाजी गयी थी, खैर शायद इसलिए शाहरूख खान को दिल का बादशाह कहा जाता है।
फिल्म की सक्सेस से खुश रोहित और शाहरूख फिर से साथ में आने का ऐलान कर चुके हैं और एक अच्छी कहानी पर गौर कर रहे हैं।Must See: चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस पार्टी


Click it and Unblock the Notifications
