नए बाजार की ओर चली 'चेन्नई एक्सप्रेस'
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' गैर परंपरागत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि यह पहली हिंदी फिल्म है जो पेरू और भारत में एक ही दिन यानी नौ अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।
इससे पहले शाहरुख की 'माई नेम इज खान' और ऋतिक की 'गुजारिश' का पेरू में देरी से प्रदर्शन हुआ था। लेकिन 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर रही है।
डिजनी यूटीवी स्टूडियोज की सहायक निदेशक (सिंडीकेशन,इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन एंड डिजनी मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन) अमृता पांडे ने एक वक्तव्य में कहा, "शाहरुख के पास बहुत से प्रशंसक हैं और फिल्म की विदेशों में भारी मांग है। हम सात गैर परंपरागत बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरू में पहली बार एक ही दिन और एक ही तारीख में कोई हिंदी फिल्म प्रदर्शित होगी।"
फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। हर जगह फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
