‘चेन्नई एक्सप्रेस’के चलते शाहरूख ने खेला सबसे बड़ा जुआं
बॉलीवुड के किंग खान को मार्केटिंग का भी बादशाह कहा जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड में आमिर खान और शाहरूख खान पैसों के मामले में सेफ गेम खेलते हैं। जिसका ताजा उदाहरण यह है कि रेडचिलीज के हेड और फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता शाहरूख खान और गौरी खान ने फैसला किया है कि 9 अगस्त को उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक साथ भारत समेत 50 देशो में रिलीज होगी।
यानी कि यह फिल्म ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है जो कि अभी तक बॉलीवुड का रिकार्ड है। इससे पहले किंग खान की ही फिल्म जब तक है जान थी जो कि ओवरसीज मार्केट में 600 स्क्रीन्स में रिलीज हुई थी। लेकिन खुद बादशाह खान अपने रिकार्ड से आगे निकल गये हैं। देखते हैं कि किंग खान का करोड़ों का दांव उन्हें कहां लेकर जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि शाहरूख ने एक बड़ा जुआं खेला है।
गौरतलब है कि 9 अगस्त को पर्दे पर शाहरूख खान निर्मित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पहुंच रही है। फिल्म में लीड रोल शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं। फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कि मुंबई से रामेश्वरम के लिए यात्रा पर निकलता है लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात एक डॉन की लड़की से हो जाती है और जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म के गाने वन, टू, थ्री , फोर और तितली लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications
