'चलो दिल्ली' की सीक्वेल में लारा नहीं फ्रेश चीजें होंगी...
शशांत शाह निर्देशित 2011 में आई मूल फिल्म 'चलो दिल्ली' में लारा दत्ता और विनय पाठक ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
लारा से यह पूछे जाने पर कि सीक्वल फिल्म के अलावा दर्शकों के लिए उनके पास क्या है? उन्होंने कहा, "बहुत सी चीजें इस समय हो रही हैं। मैं अपनी फिल्म निर्माण कंपनी के लिए काम कर रही हूं, 'चलो दिल्ली' के सीक्वल के बारे में इरोज (इरोज इंटरनेशनल) वालों से बात चल रही है। फिल्म के शुरुआती चरण का काम शुरू हो चुका है।"
लारा ने कहा, "मैं 'चलो दिल्ली' के सीक्वल को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी। अभी मैं दूसरी फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।" मालूम हो कि महेश भूपति के साथ शादी करने और बेटी सायरा की मम्मी बनने के बाद लारा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और उन्होंने कहा था कि जब तक सायरा थोड़ी बड़ी नहीं हो जाती है तब तक वो फिल्मों में बतौर अभिनेत्री वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












