लारा के दो बच्चे..एक बेटी सायरा..दूसरा कौन?

बॉलीवुड ब्यूटी और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता को आजकल डिजाइनिंग का शौक चढ़ा है। फिलहाल तो वह अभी फिल्मों से दूर हैं अपनी बेटी सायरा के लिए लेकिन इन दिनों उनके घर एक नया बच्चा आ गया है औऱ यह नया बच्चा है उनका डियाइनिंग शौक जिसे लारा ने अपने दूसरे बच्चे की संज्ञा दी है।

अपनी डिजाइनिंग के चक्कर में लारा इन दिनों दूसरे साड़ी संग्रह की लांचिंग के सिलसिले में दिल्ली आयी हुई थीं, जहां मीडिया से बात करते हुए लारा ने कहा कि "मैंने दस साल फिल्मों में काम किया है। डिजाइनिंग कुछ नया काम है, इसलिए यह मेरा नया बच्चा है।

मैं उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया से उत्साहित हूं। मेरा दूसरा संग्रह और ज्यादा पारंपरिक है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे बनारसी साड़ियां और पुराने समय के कपड़े बहुत पसंद हैं, इसलिए मैं उन्हें समकालीन बनाना चाहती थी। आमतौर पर बनारसी सड़ियों को हम चाचियों या अपनी मां से जोड़ते हैं, लेकिन मैं इसे युवा और आधुनिक एहसास देना चाहती थी।"

लारा ने कहा, "मम्मी बनने के कारण मैं पर्दे पर कम नजर आ रही थी। अब मैं सायरा को घर पर छोड़ के फिल्म के सेट पर जा सकती हूं। मैं कुछ पटकथाएं देख रही हूं जिसमें से एक मेरे अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ है। मैं 'चलो दिल्ली' का प्री-प्रोडक्शन भी कर रही हूं, जिसमें विनय पाठक फिर से मेरे साथ दिखेंगे।"

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X