..................... Centre asks TN govt to reconsider ban on ‘Vishwaroopam’| 'विश्वरूपम' पर फिर से सोचे जयललिता: केन्द्र - Hindi Filmibeat

'विश्वरूपम' पर फिर से सोचे जयललिता: केन्द्र

कमल हासन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'विश्वरूपम' को तमिलनाडु सरकार ने 15 दिनों के लिए बैन कर दिया है लेकिन इस मामले पर अब राजनीति गर्मा गयी है। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वो अपने फैसले पर फिर से सोचे क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर फैसला किसी भी राज्य के लिए बाध्यकारी होता है इसलिए जयललिता सरकार को फिर से अपने फैसले के बारे में सोचना चाहिेए।

मालूम हो कि बुधवार रात को तमिलनाडु सरकार ने आदेश दिया कि फिल्म विश्वरूपम को तमिलनाडु में रिलीज नहीं किया जायेगा क्योंकि फिल्म में मुस्लिम संगठनों के खिलाफ दिखाया गया है। जयललिता सरकार ने यह फैसला मुस्लिम संगठनों की अपील पर लिया है।

जबकि कमल हासन ने कहा है कि उनकी फिल्म में किसी जाति-समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की गयी है। यह केवल मेरी फिल्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। फिल्म को आज रिलीज होना था लेकिन अब मामला अटक गया है। फिल्म मे कमल हासन, पूजा कुमार, राहुल बोस जैसे लोगों ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक कमल हासन ही है। यह कमल की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

'विश्वरूपम' को बैन किये जाने से राजनीति गर्मा गयी है। कमल हासन ने जहां इसे सांस्कृतिक हमला बताया है वहीं दूसरी ओर सेलिब्रेटियों की राय में भी राज्य सरकार का यह फैसला गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X