'विश्वरूपम' पर बैन सांस्कृतिक आतंकवाद है: कमल हासन

अपनी फिल्म की रिलीज रोके जाने से गुस्साये कमल हासन ने अब कोर्ट का सहारा लिया है। खबर आ रही है कि कमल ने 'विश्वरूपम' के प्रदर्शन पर तमिलनाडु सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

कमल हासन ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया नाटक है जो कुछ स्वार्थी राजनीतिक पुरोधाओं के कारण हुआ है। कुछ लोग अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए मेरे नाम का सहारा ले रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें सफल नहीं होने दूंगा। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, इस सांस्कृतिक आतंकवाद को रोकना बहुत जरूरी है।

मालूम हो कि बुधवार रात को तमिलनाडु सरकार ने आदेश दिया है कि फिल्म विश्वरूपम को तमिलनाडु में रिलीज नहीं किया जायेगा क्योंकि फिल्म में कुछ ऐसा है जो कि राज्य में हिंसा पैदा कर सकता है।

सरकार ने यह कदम मुस्लिम संगठनों की उस अपील पर लगाया है जिसमें कहा गया है कि कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिखाया गया है जो कि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

जबकि कमल हासन ने कहा है कि उनकी फिल्म में किसी जाति-समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की गयी है। यह केवल मेरी फिल्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

फिल्म को कल रिलीज होना था लेकिन अब मामला अटक गया है। फिल्म मे कमल हासन, पूजा कुमार, राहुल बोस जैसे लोगों ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक कमल हासन ही है। यह कमल की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X