DDLJ के राज के चक्कर में तानी पार्टनर वाले राज को भूल गए क्या!
हां हां ठीक है कि आज सारे शाहरूख फैन्स पर DDLJ फीवर चढ़ा हुआ है लेकिन सिमरन के राज के चक्कर में तानी पार्टनर के राज को भूल गए क्या। हम बात कर रहे हैं, रब ने बना दी जोड़ी की। जी हां, आज है रब ने बना दी जोड़ी का हैप्पी बर्थ डे लेकिन जगत जननी पीके प्रमोशन में व्यस्त हैं और राज सिमरन में। खैर हमने सोचा हम ही याद दिला दें कि आज रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा के करियर का हैप्पी बर्थ डे है।
इस फिल्म में शाहरूख खान दो बिल्कुल अलग फ्लेवर में नज़र आए थे सुरिंदर साहनी और माचो मैन राज। और इस बात में कोई गुरेज नहीं कि राज बिल्कुल अजीब था। खैर आप याद करिए अजीब से राज के और भोले भाले सुरिंदर साहनी के वो डायलॉग्स जिन्होंने आपको किया था इंटरटेन।
राज
- नहीं जी फ्लर्टिंग तो तब होती जब मैं आपसे कहता कि आप कितनी खूबसूरत हो। जब आप डांस करती हो और आपकी चोटी लेफ्ट राइट लेफ्ट राइट होती है तो बाई गॉड....
- राज...नाम तो सुना ही होगा। शाहरूख डीडीएलजे में जितनी अदा से ये डायलॉग बोलते हैं, रब ने में उतनी ही बेवकूफी से। यही उनके किरदार की खासियत थी।
- हम हैं राही प्यार के...फिर मिलेंगे चलते चलते।
- जब से मैंने आपको येल्लो में देखा है, मेरा भी फेवरिट कलर येल्लो हो गया। येल्लो येल्लो डर्टी फेल्लो।
- हेल्लो डियर, नेवर फियर, राज इज़ हियर!
सुरिंदर साहनी
- पंजाब पावर लाइटिंग अप योर लाइव्स....सुरिंदर साहनी दिस साइड। ऐसा बोलते हुए शाहरूख बिल्कुल कॉमन इंसान लगते हैं।
- रब सबको सेम टू सेम खुशी नहीं देते।
- अब समझा कि दो दिन से इतना दर्द क्यों हो रहा है।
- ज़िंदगी में कुछ रिश्ते हम खुद चुनते हैं और कुछ रिश्ते रब जी हमारे लिए चुनते हैं।
- आपने मेरे दोस्तों के सामने मेरी इज्ज़त रखी मेरे लिए तो वही प्यार है जी। इससे ज़्यादा प्यार की ना मुझे आदत है, ना ज़रूरत।
More from Filmibeat
शाहरूख खान अनुष्का शर्मा रब ने बना दी जोड़ी shahrukh khan ddlj ddlj 1000 week rab ne bana di jodi anushka sharma


Click it and Unblock the Notifications












