बड़ी खबर- अब दिशा सालियान की मौत की जांच करेगी CBI- खुल सकते हैं कई बड़े राज!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनको लेकर चर्चा थी और उनके केस की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी था। इसके अलावा बता दें कि उनकी मौत के एक सप्ताह पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान ने सुसाइड किया था जिसके बाद वो परेशान रह रहे थे। इस वक्त सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि अब दिशा सालियान की मौत की भी सीबीआई जांच होगी। जी हां सीबीआई ने दिशा की मौत की जांच करने का फैसला किया है और इस खबर के सामने आने के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रही है।
गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट ने जब सुशांत सिंह राजपूत का केस सीबीआई को सौंपा था तो उन्होने स्पष्ट कर दिया था कि इस केस से जुड़े जो भी मामले हैं हर एक की जांच सीबीआई कर सकती है। इसके बाद जिस तरह से इस केस में ड्रग का एंगल निकलकर सामने आया है और अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.. इससे साफ है कि मामला काफी गंभीर है। सीबीआई को लगता है कि दिशा सालियान की मौत के तार कहीं ना कहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े हुए हैं।
आमिर खान के मराठी गुरु सुहास लिमाए का निधन- सुपरस्टार बोले 'आप बहुत याद आओगे'


Click it and Unblock the Notifications











