आमिर खान के मराठी गुरु सुहास लिमाए का निधन- सुपरस्टार बोले 'आप बहुत याद आओगे'
सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में वो एक तगड़ा धमाका करते नजर आने वाले हैँ। लेकिन इस समय उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है जो कि आमिर खान के फैंस के लिए काफी दुखद है। दरअसल आमिर खान भी इस समय काफी दुखी हैं। आमिर खान ने ये ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनके मराठी गुरु का कल यानि 2 सिंतबर को देहांत हो गया है।
आमिर खान ने इस मौके पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और दुख व्यक्त किया है। उन्होने लिखा है कि.. ' ये सुनकर काफी स्तब्ध हूं कि मेरे मराठी गुरु सुहास लिमाया का बीते दिन देहांत हो गया है।

सर आप मेरे सबसे अच्छे अध्यापकों में से एक थे। जो भी लम्हा मैने आपके साथ गुजारा मैंने काफी ज्यादा आनंद का अनुभव किया। आप एक शानदार टीचर हैं और हमेशा रहेंगे.. आपका प्यार और समझदारी आपको एक बेहतरीन शिक्षक बनाती थी।
जो 4 साल मैने आपके साथ गुजारे हैं वो काफी ज्यादा यादगार पल हैं। हर पल जो आपके साथ गुजरा मेरी यादों में रहेगा। आपने मुझे सिर्फ मराठी ही नहीं पढ़ाई बल्कि बाकी चीजें भी पढ़ाई हैं।
धन्यवाद, आप हमेशा याद आएंगे सर। आपके परिवार को ईश्वर शक्ति थे।' आमिर खान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर कमेंट करते हुए गुरुजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











