CBI के हाथों में गई सुशांत सिंह राजपूत केस- कंगना रनौत,कृति सैनन ने कहा, 'उम्मीद की नई किरण जगी है'
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी है। हर कोई सुप्रीम कोर्ट इस फैसले का स्वागत कर रह है। जहां कंगना रनौत ने इसे मानवता की जीत बताई है। वहीं, कृति सैनन ने लिखा- अब सच्चाई को लेकर उम्मीद की नई किरण जागी है।
लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है और साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। अब इस मामले में किसी तरह का कोई पहलू आता है उसकी भी जांच सीबीआई करेगी।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों से लेकर राजनेता सभी सुप्रीम कोर्ट को ऐतिहासिक बता रहे हैं। सुशांत के निधन को दो महीने गुजर चुके हैं और अब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी। ऐसे में सीबीआई जांच को लेकर सब एक आशापूर्ण हैं।
सलमान खान की हत्या की साजिश- आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में कर चुका था सुपरस्टार के घर की रेकी
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications