मां रबिया की मेहनत साकार, सीबीआई करेगी जिया की मौत का खुलासा

आखिरकार अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान की मेहनत रंग लायी और अभिनेत्री जिया खान के मुंबई स्थित अपने घर में मृत मिलने के 13 महीने बाद बम्बई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मुंबई पुलिस से मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने का आदेश दिया। अदालत का यह फैसला जिया की मां राबिया खान द्वारा मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में दाखिल याचिका के बाद आया है।

जिया खान सुसाइड केस उलझता ही जा रहा है। अपने कमरे में पंखे से लटकती हुईं पायी गयीं निशब्द की जवां अभिनेत्री जिया खान की मौत की गुत्थी और उलझती ही जा रही है।

जिया की एफएसएल रिपोर्ट कहती है कि जिस कमरे में जिया खान की लाश पंखे से लटकती हुई पायी गयी हैं उस कमरे के किसी भी चीज पर जिया की उंगलियों के निशान नहीं थे और तो और वहां किसी के भी निशान नहीं पाये गये हैं।

जिसके बाद जिया खान की मां राबिया खान का शक औऱ गहरा हो गया है और वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रही हैं कि जिया खान ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गयी है और एफएसएल रिपोर्ट से साफ है कि सबूतों को मिटाने की भरपूर कोशिश की गयी है।

इससे पहले जिया खान की फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो।

हालांकि रिपोर्ट के आने के बाद राबिया खान ने एक बार भी पंचोली परिवार के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है जबकि खुदकुशी की खबर के बाद राबिया ने ही सूरज के खिलाफ केस दर्ज करवाया था औऱ कहा था कि सूरज ने ही जिया को खुदकुशी के लिए उकसाया था जिसके कारण सूरज 23 दिनों तक जेल में थे और इस समय भी जमानत पर रिहा हैं।

मालूम हो अभिनेत्री जिया खान का शव 3 जून की रात को अपने घर में पंखे से लटकती पायी गयी थीं।। जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे।

जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X