FIRST LOOK: ना सलमान, ना अक्षय.. ये पूरी फिल्म है 'दबंग गर्ल' के नाम!
आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा एक लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रही हैं। जी हां, सोनाक्षी की नई फिल्म 'नूर' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म में सोनक्षी सिन्हा जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आने वाली हैं।

बता दें, यह फिल्म पाकिस्तानी जर्नलिस्ट- राइटर सबा इम्तियाज की नॉवेल 'Karachi, You're Killing Me!' पर आधारित है। यह नॉवेल साल 2014 में आई थी।
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सुनील सिप्पी ने संभाला है। जबकि प्रड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा। फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानि की जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा एक साथ लगभग 5 फिल्मों में दिखने वाली हैं। अकीरा, पोर्स 2 इस साल रिलीज होने वाली है। जबकि अक्षय कुमार के साथ नमस्ते इंग्लैंड, और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफ़ाक और अब नूर.. अगले साल..


Click it and Unblock the Notifications
