13 वीं बार कान के रेड कार्पेट पर कैटवॉक करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन..
वो 13 वीं बार इस आयोजन का हिस्सा बनीं हैं जिसके लिए वो खुद गौरवान्वित महसूस करती हैं। ऐश आज ओपनिंग सेरोमनी का अहम हिस्सा होंगी तो कल यानी 16 मई को वो कान के रेड कार्पेट पर कैटवॉक करेंगी। तो वहीं भारतीय सिनेमा के सौ बरस पूरे होने पर 19 मई को एक विशेष प्रोग्राम रखा गया है जिसमें ऐश खास तौर पर शामिल होंगी , जिसके बारे में ऐश ने मीडिया से कहा कि देश के सम्मान में होने वाले इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर उन्हें बहुत खुशी और हर्ष महसूस हो रहा है।
मालूम हो कि विश्व सुंदरी बनने के बाद से लगातार ऐश्वर्या राय कान समारोह का हिस्सा बनती आयीं हैं, यह समारोह जैसे उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।कान के रेडकार्पेट पर ऐश का लुक कैसा होगा, इसको जानने के लिए बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड के लोग परेशान रहते हैं। इस बार भी ऐश के लुक को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं, देखतें हैं कि इंडियन प्राउड ब्यूटी ऐश्वर्या राय बच्चन इस बार रेड कार्पेट पर क्या कमाल करती है?
आपको बता दें कि ऐश्वर्या की तरह और भी फिल्मी हस्तियां कान समारोह में शामिल होने के लिए भारत से रवाना हो गयी हैं जिसमें सोनम कपूर, शाहिद कपूर जैसे दिग्गज शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












