और रफ्ता-रफ्ता कान में बदल गयी ऐश्वर्या
भारतीय सुंदरी ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन चंद हस्तियों में से हैं जिन्होंने अपने दम पर बहुत ही अल्प समय में बहुत कुछ पा लिया है। वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं, सक्सेसफुल मॉडल हैं, नायाब इंसान हैं, प्यारी बीवी हैं, आदर्श बहू है, केयरिंग मां हैं और एक संपूर्ण भारतीय हैं। जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय ने कान महोत्वस में 12वीं बार शिरकत की है। कान महोत्सव के रेड कार्पेट पर ऐश का जलवा आज भी बैसे ही बरकरार है जैसे कि आज से 12 साल पहले था।
तभी को ऐश कहीं भी रहें, वह कान महोत्सव में जरूर पहुंचती हैं। कान महोत्सव में ऐश का लुक हमेशा से इंटरनेशनल हेडिंग बनता आया है। उनके पहनावे से लेकर उनकी चालृढाल पर हमेशा से नोटिस किया जाता रहा है जिसकी मुख्य वजह यह है कि ऐश्वर्या राय पूर्व विश्वसुंदरी भी रह चुकी हैं।
लेकिन पिछली बार ऐश के लुक को लेकर काफी आलोचनाएं भी हुई। कहा गया कि ऐश्वर्या राय मां बनने के बाद काफी मोटी हो गयी हैं इसकी वजह से वह अच्छी नहीं लग रही हैं इसलिए उन्हें अब पाश्चात्य तरीके के कपड़े नहीं पहनने चाहिए लेकिन इस बार ऐश ने सबकी बोलती बंद कर दी। वो हमेशा की तरह रेड कार्पेट पर वैस्टर्न गाउन में ही नजर आयीं और पहले की तुलना में काफी स्लीम-ट्रीम भी दिखी जिसके बाद हर कोई बस यही कह रहा है कि वाकई में ऐश्वर्या का जवाब नहीं।
आईये आपको दिखाते हैं कि कैसे रफ्ता-रफ्ता कान में बदल गयी ऐश्वर्या


Click it and Unblock the Notifications











