अपनी ही फिल्म के लिए बेकरार आमिर खान
हर किसी को अपनी फिल्म और काम के रिस्पांस के बारे में जानने की उत्सुकता होती है लेकिन जब आमिर खान जैसे सुपर स्टार इस तरह की बेताबी दिखायें तो लोगों को जरूर अचरज होता है। पिछले 25 साल से हिंदी सिनेमा को सेवा कर रहे आमिर खान पहली बार धूम 3 में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर आमिर खान अति उत्साहित हैं।
उन्होंने खुद बीबीसी से कहा कि वह अपनी फिल्म 'धूम-3' का फाइनल कट देखने के बाद बेहद उत्साहित हैं, उन्हें क्रिसमस तक का इंतजार नहीं हो रहा है, वह चाहते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द लोगों के सामने आ जाये। इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।
मालूम हो कि इस फिल्म को लेकर आमिर खान ने एक बहुत बड़ी बात कुछ दिन पहले कही थी। आमिर खान ने कहा था कि उन्होंने यशराज बैनर से कहा है कि वह धूम 3 के बाद धूम 4 नहीं बनायें।
गौरतलब है कि फिल्म धूम 3 में आमिर खान पहली बार निगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री हैं कैटरीना कैफ। फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के कगार पर है।
जहां आमिर खान ने कहा कि फिल्म धूम 4 ना बनायी जाये लेकिन अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि आमिर 'धूम 4' में भी काम करें और इस बार खलनायक के बजाए नायक की भूमिका निभाएं। आमिर संग काम को वो अपना सौभाग्य मानते हैं फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
