OMG बीमार कैटरीना से जबरदस्ती काम करवा रहे हैं आमिर
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्ट के नाम से मशहूर आमिर खान के बारे में सब जानते हैं कि वह अपने काम को लेकर कोई कोताही नहीं करते हैं। लेकिन अपने काम के चक्कर में वह किसी की सुने ही ना.. यह थोड़ा सा गड़बड़ काम है लेकिन क्या किया जा सकता है?
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये खबर आ रही है कि आमिर मियां जो कि लंबे अरसे के बाद यशराज बैनर के साथ फिल्म धूम 3 में काम कर रहे हैं, की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, जिसके चलते फिल्म कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बीमारी हालत में फिल्म की शूटिंग करनी पड़ रही है।
पिछले कुछ दिनों से कैटरीना की तबियत ठीक नहीं है जिसके कारण वह थोड़ा आराम चाहती थीं लेकिन आमिर खान की जल्दबाजी के कारण उन्हें बीमार हालत में भी शूटिंग करनी पड़ रही है।
वैसे धूम 3 को लेकर आमिर खान की दबंगई की खबरें पहले भी आ चुकी है। फिल्म को लेकर बीते दिनों में आमिर ने यशराज बैनर से कहा था कि वह धूम 3 के बाद धूम 4 नहीं बनायेंगे।
धूम 3, धूम सीरीज की आखिरी फिल्म होगी क्योंकि इस फिल्म में आमिर खान काम कर रहे हैं, जो कि पर्दे पर विलेन के रूप में नजर आयेंगे। फिल्म में पहली बार आमिर खान, कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन भी हैं।
आईये आपको दिखाते हैं धूम 3 की दिलकश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











