धूम 3, चेन्नई से ज्यादा हिट भी हुई तो भी शाहरूख से हारेंगे आमिर..

चारों ओर शोर है कि यशराज की बहुप्रतिक्षित पेशकश धूम 3 , साल 2013 की सबसे बड़ी हिट होगी और यह शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रिकार्ड तोड़ देगी जिसका शुरूआत अभी से हो गयी है।

यशराज बैनर के अंदर बनी इस फिल्म के राईटस सोनी टीवी चैनल को 75 करोड़ में बेचे गये हैं जो कि टीवी के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले शाहरूख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सेटेलाईट राइट्स 48 करोड़ और सलमान की 'दबंग-2' के राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिके थे।

जिसके बाद ही चारों ओर हल्ला मचा है कि आमिर खान की फिल्म साल में सबसे अंत में आयेगी लेकिन सबसे बड़ा धमाका करेगी। लेकिन फिल्म के जानकार मानते हैं कि यदि धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस, से ज्यादा कमाई करती है भी तो भी आमिर खान, शाहरूख को हरा नहीं पायेंगे क्योंकि उन्होंने शाहरूख की कॉपी करते हुए ही फिल्म धूम 3 में निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं।

सबको पता है कि बॉलीवुड में किंग खान ने ही निगेटिव करेक्टर प्ले कर इतिहास रचा था। बाजीगर, डर और अंजाम उनके अभिनय की बेहतरीन फिल्में थीं, इन फिल्मों में से डर शाहरूख की सबसे बडी़ हिट फिल्म थी, जो कि पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, जिसका मलाल उनको आज तक है।

लंबे अरसे के बाद आमिर खान धूम 3 में पहली बार निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं इसलिए अगर फिल्म हिट होती है तो आमिर खान के ऊपर शाहरूख के ही तरीके को कॉपी करने का आरोप लगेगा तो यह जीत आमिर की कैसे होगी?

गौरतलब है कि धूम 3 में आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X