सैफ की बेगम के पास 'हमशकल्स' के लिए वक्त नहीं
खुद इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि वह अपने अभिनेता-निर्माता शौहर सैफ अली खान की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हमशकल्स' नहीं देख पाई हैं क्योंकि वह रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा गया कि करीना, साजिद खान की 'हमशकल्स' के ट्रेलर में सैफ को 'सेक्सी वूमेन' के रूप में देख हंसते-हंसते लोट-पोट हो गई थीं, लेकिन शूटिंग संबंधी व्यस्तताओं के चलते वह फिलहाल फिल्म नहीं देख पाई हैं।
जब करीना से पूछा गया कि क्या उन्होंने पति की 'हमशकल्स' देख ली? उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी और मैं हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखती।" करीना ने हंसते हुए कहा, "मैं इस साल सिर्फ दो फिल्में 'सिंघम रिटर्न्स' और 'पी.के.' देखूंगी, क्योंकि दोनों मेरे पसंदीदा फिल्म निर्देशकों ने बनाई हैं।"
मालूम हो कि साजिद खान निर्देशित 'हमशकल्स' 20 जून को रिलीज होने के बाद चार दिनों के अंदर फिल्म द्वारा 76 करोड़ की कमाई कर ली है। सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर इस फिल्म को बकवास कहा गया।


Click it and Unblock the Notifications












