90 करोड़ में बिका राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद', अनीता ने मचाया हंगामा
राजेश खन्ना के बंग्ले आशीर्वाद की कीमत सौ करोड़ से ज्यादा थी
लेकिन आशीर्वाद के बिकने पर राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने वापस तमाशा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी हुआ है और हो रहा है वो गलत है इसलिए वो इसके खिलाफ कोर्ट का नोटिस भेजेंगीं। यहां आपको बता दें कि प्रॉपर्टी बेचने के 14 दिन के भी इससे जुड़ा कोई भी पक्ष दावा कर सकता है।
गौरतलब है कि राजेश खन्ना के बंग्ले आशीर्वाद की कीमत सौ करोड़ से ज्यादा थी लेकिन शायद विवादों के चलते इससे खन्ना परिवार ने जल्दी में बेच दिया।
यहां आपको बताते चले कि राजेश खन्ना की मौत के बाद यह बंग्ला उनकी दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम हो गया था जिस पर राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर होने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी विरोध जताया था और आशीर्वाद में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है।
इसलिए वो मुकदमा भी लड़ रही हैं। आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाली अनीता आडवाणी पिछले साल बिग बॉस सीजन 7 में प्रतियोगी के रूप में नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications












