डिपंल-राजेश: मुझमें जिंदा है तू.. तूझमें....जिंदा हूं मैं..

कहते हैं प्यार एक ऐसा एहसास है जिसका असर मरने के बाद भी खत्म नहीं होता है। आप सोच रहे होंगे कि हम कैसी बात कर रहे हैं तो सुनिए हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकिं लोगों के सामने ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जिन्होंने प्यार किया और उस प्यार को संभालने की कोशिश की लेकिन जब वह प्यार संभला नहीं तो दोनों अलग भी हुए लेकिन प्यार से अलग नहीं हो पाये..और ऐसे प्यार करने वाले मरकर भी अलग नहीं हो पाते हैं।

जिसका जीता-जागता उदाहरण हैं डिंपल कपाड़िया और अभिनेता राजेश खन्ना। डिंपल की पहली मोहब्बत दिवंगत काका ही थे.. जिनसे बेइंतहा प्यार करने की वजह से ही बाली उम्र में ही उन्होंने उनसे शादी कर ली थी लेकिन बाद में हालात ऐेसे उपजे जिनकी वजह से दोनों की राहें अलग हो गयीं और दोनों साथ नहीं रह पाये। हालांकि जिंदगी की लड़ाई में राजेश खन्ना के अंतिम वक्त में डिंपंल ही उनके साथ थीं जो कि प्यार की एक नायाब तस्वीर और ऊपर लिखी बातों को पूरी तरह से चरितार्थ करता है।

हाल ही में डिंपल ने कहा, "यदि कोई मेरा पसंदीदा अभिनेता है, तो वह राजेश खन्ना रहे हैं। वह वाकई में महान अभिनेता थे। मैं आज भी उनकी फिल्में कई बार देखती हूं उनकी आंखों की कशिश को महसूस करती हूं, उनके जैसी अदा किसी के पास न थी, ना है और ना ही हो सकती है।

डिंपल की बातें उनके जज्बात बयां करने के लिए काफी है.. इन बातों से पता चलता है कि आज भी कहीं ना कहीं डिंपल के अंदर राजेश खन्ना जिंदा है जिन्हें वह दिल से महसूस करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X