पाकिस्तान में नहीं रिलीज होगी बुलैट राजा!
हालांकि बुलैट राजा फिल्म में मुसलमानों या फिर पाकिस्तान को लेकर किसी भी तरह के कोई कमेंट या फिर डायलॉग नहीं बोले गये हैं लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को बुलैट राजा फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। पाकिस्तान की अदालत में इंडियन फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज ना करने को लेकर जो आदेश जारी किया गया है वो आदेश पाकिस्तान के एक टॉक शो के होस्ट मुबशिर लुकमान द्वारा दायर की गयी याचिका पर दिया गया है। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता रमेश सिप्पी का कहना है कि या फैसला बहुत ही गलत है। इसपर पाकिस्तान की अदालत को फिर से सोच विचार करना चाहिए।
बुलैट राजा को इंडिया में काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है और फिल्म में सैफ अली खान की एक्टिंग लोगों को काफी भा रही है। हालांकि फिल्म के गानों से दर्शक काफी निराश हुए हैं लेकिन जिमी शेरगिल और सैफ अली खान द्वारा की गयी बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को काफी ऐंटरटेन किया है। बुलैट राजा से जिमी शेरगिर के करियर को एक नयी शुरुआत मिली है। और सैफ एक बार रियल हीरो बनकर सामने आए हैं। विद्युत ने अपने एक्शन सीक्वेंस से एक बार फिर सबको पीछे छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












