Exclusive: अच्छी टाइम पास है धुलिया की 'बुलैट राजा'
फिल्म के बारे में लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं, किसी को फिल्म काफी अच्छी लगी तो किसी के फिल्म टाइम पास का अच्छा साधन है। लोगों को फिल्म के संवाद काफी अच्छे लगे तो किसी ने फिल्म के गानों की भी तारीफ की।
कुल मिलाकर फौरी तौर पर लोगों को फिल्म ठीक-ठाक लगी है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती हैं इस बारे में सोमवार को पता चलेगा जिस दिन फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट आयेगी।
फिल्म बुलैट राजा में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, विद्त जामवाल ,जिमि शेरगिल , चंकी पांडे गुलशन ग्रोवर और विद्युत जामवाल ने लीड रोल किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक तिंग्माशू धुलिया है।जिन्हें फिल्म की सक्सेस में जरा भी शक नहीं है।
धुलिया ने कहा है कि फिल्म एक एक्शन फिल्म है लेकिन इसमें भी कॉमेडी और रोमांस का जोरदार तड़का है। फिल्म के डायलॉग बेहतरीन हैं, ये एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें रोमांस या कॉमेडी के नाम पर कुछ भी नॉनवेज नहीं परोसा गया है।


Click it and Unblock the Notifications












