नवंबर में शूटिंग फ्लोर पर जायेंगी बहादुर मनीषा कोईराला
मनीषा कोईराला तो रीयल टाइम हिरोईन हो गयी हैं क्योंकि उन्होंने तो मौत से अपनी जंग जीती है। अब यह बहादुर अभिनेत्री फिर से शूटिंग फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है जिसकी शुरूआत नवंबर में होगी। इस बात की जानकारी मनीषा कोईराला के सेकेट्ररी सुब्रतो घोष ने मीडिया को दी।
सुब्रतो घोष ने कहा कि इन दिनों मनीषा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पूरी लगन और मेहनत के साथ वह योग साधना में जुटी हुई हैं ताकी वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट एंड फाइन हो जायें। इसलिए अब वह पूरे जोश के साथ नवंबर में अपनी फिल्मों की शूटिंग को शुरू करने जा रही हैं।
हालांकि उन्होंने यह क्लीयर नहीं किया कि मनीषा किस फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं लेकिन इतना बताया कि मनीषा के पास इस समय कई अच्छी फिल्में हैं जिसमें उनका रोल काफी दमदार है।
गौरतलब है कि नंबे के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल मनीषा कोईराला पिछले 6 महीने से अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही थीं जिसमें उनकी विजय हुई हैं।मनीषा ने कैंसर से जीत को अपना पुर्नजन्म बताया था, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक मनीषा के अंदर उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा था। लोगों को मनीषा इलाज के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत और ऊर्जावान नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications












