Box Office prediction- अब तक छप्पन 2 के आगे ना लगेगा दम
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं नाना पाटेकर की अब तक छप्पन 2। 2004 में रिलीज हुई अब तक छप्पन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया फिल्म के सीक्वल के बनने की खबरें काफी समय से आ रही थीं लेकिन अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट फिक्स हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी बेहद उत्साह है।
वहीं दूसरी तरफ अब तक छप्पन 2 के साथ ही आयुष्मान खुराना की दम लगा के हाइशा भी रिलीज हो रही है। चूंकि फिल्म का प्रमोशन कुछ खास नहीं हुआ है इस वजह से कई लोगों को तो इस फिल्म के बारे में जानकारी ही नहीं है और साथ ही इसके बॉक्स ऑफिस रिस्पॉंस को लेकर भी ट्रेड अनालिस्ट थोड़ा सा कंफ्यूज हैं। जहां तक फिल्म की बात है तो कहा जा रहा है फिल्म काफी मनोरंजक है। लेकिन जब कोई फिल्म सुर्खियों में बिल्कुल ही ना हों तो भला उसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या होगा।
इसके अलावा तीन और फिल्में हैं शारिब हाशमी की बदमाशियां, हे ब्रो और लखनवी इश्क। इन तीनों फिल्मों में से फिल्मिस्तान स्टार शारिब हाशमी के चलते बदमाशियां को बॉक्स ऑफिस पर कुछ हद तक कमाई करने की आशा है लेकिन वहीं हे ब्रो और लखनवी इश्क के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर लोगों को किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं है।
वैसे भी अक्सर एक साथ कई फिल्मों के रिलीज होने पर अच्छी फिल्मों का भी कलेक्शन काफी खराब हो जाता है। बस एक दिन का और इंतजार और जाहिर हो जाएगा कि किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












