रेडी 2 RELEASE: 90's का 'करारा' मसाला निकलेगी 'दम लगाके हईशा?
आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हे्ं एक्सपेरिमेंट करने से कोई गुरेज नहीं है। चाहे फिर वो विक्की डोनर, नौटंकी साला या फिर हवाईज़ादा। हालांकि वो अपने अभिनय से कोई बेहतरीन या उम्दा छाप नहीं छोड़ते लेकिन फिर भी उनकी फिल्म में कुछ नया ज़रूर होता है।

फिल्म दम लगाके हईशा से भी आयुष्मान खुराना कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। यशराज फिल्म्स की ये नई पेशकश एक अच्छा और रिस्क भरा एक्सपेरिमेंट है क्योंकि यहां हीरोइन एक शिफॉन साड़ी में बर्फ से भरे पहाड़ों पर नाच नहीं सकती।
कारण थोड़ा गुदगूदाता सकता है, थोड़ा सा अचंभित कर सकता लेकिन फिर भी उत्सुकता जगाता है। फिल्म की हीरोइन है 90 किलो की एक लड़की और उसके आधे वज़न के एक लड़के की लव स्टोरी। फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो आपको नब्बे के दशक की याद दिला देगा।
फिल्म की कहानी बहुत ही सिंपल सी है। लीड एक्टर आयुष्मान की शादी उनसे दोगुने वजन वाली लड़की से कर दी जाती है, जो आयुष्मान खुराना को बिल्कुल पसंद नहीं और वे उससे दूर भागते हैं, लेकिन परिवार के सदस्य दोनों को पास लाने की कोशशि करते नजर आते हैं। ऐसे में इस जद्दोजहद में आयुष्मान के सिर एक ऐसी प्रतियोगिता को अंजाम देने का बोझ मढ़ दिया जाता है, जिसमें आयुष्मान को अपनी पत्नी को पीठ पर उठा कर एक रेस को जीतना है। और यहीं से शुरू होगा एक 'बड़ी' लव स्टोरी। जानिए फिल्म की वो बातें जो आपको गुदगुदाने के लिए काफी हैं ।


Click it and Unblock the Notifications














