विशाल के मटरू... की डल ओपनिंग
आज सिनेमाघरों में विशाल भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' प्रदर्शित हुई है। फिल्म से जैसे अपेक्षा की गयी थी फिल्म बिल्कुल वैसी नहीं हैं। फिल्म को डल ओपनिंग मिली है।
फिल्म जानकारों की माने कड़कड़ाती ठंड और पंजाबी फिल्म लव स्टोरी इन नार्थ के रिलीज की वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा है। यही नहीं फिल्म के पहले दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगो को यह फिल्म बकवास तो कुछ को मनोरंजक लगी है। खैर यह पहले दिन के कुछ शो की रिपोर्ट है अभी तोबॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आनी बाकी है।
आपको बता दें कि 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में मंडोला एक पैसे वाला बिजनेसमैन है जो कि हरियाणा के गांव के किसानों की जमीन हड़पकर शॉपिंग कांप्लेक्स बनवाना चाहता है, जिसमें उसका साथ देती है विधायक शबान आजमी, जिसकी नियत मंडोला के पैसे पर खराब है वो इसलिए मंडोला की बेटी बिजली यानी अनुष्का से शादी अपने बेटे आर्य बब्बर से करवाना चाहती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मटूरू यानी इमरान खान गांव आता है जो कि पढ़ा-लिखा गंवई है।
वैसे लोगों का कहना है कि फिल्म का कमजोर हिस्सा इमरान खान है जिनको देखकर लग रहा है कि वो जबरदस्ती अभिनय कर रहे हैं जबकि बाकी सभी ने बेहतरीन अभिनय किया है।

Click it and Unblock the Notifications












