पहले दिन मात्र 1 करोड़ में बिका पूनम का 'नशा'
उम्मीद के विपरीत पूनम पांडे की फिल्म नशा ने पहले दिन बेहद ही खराब शुरूआत की है। जो कि फिल्म के लिए खतरे की घंटी है। आपको जानकर हैरत होगी कि पूनम की नशा ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर केवल 1 करोड़ की ही कमाई की है जो कि किसी भी फिल्म के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है।
हालांकि नशा के साथ रिलीज हुई इसक और बजाते रहो ने भी खास कमाल नहीं किया लेकिन यह दोनों फिल्मों से किसी बड़े धमाके की उम्मीद भी नहीं थीं। लेकिन फिर भी बजाते रहो डेढ़करोड़ का बिजनेस कर गयी और इसक और नशा दोनों बामुश्किल एक करोड़ ही जुटा पायीं।
लेकिन जिस तरह से ट्विटर पर पूनम पांडे ने फिल्म नशा के बनने से पहले ही प्रमोशन किया था उसके हिसाब से पूनम को लगने लगा था कि उनकी फिल्म नशा उनके दम पर हिट हो जायेगी लेकिन जिस तरह से पहले दिन नशा को निराशा देखने को मिली इसकी उम्मीद तो किसी को भी नहीं थी उल्टा पूनम को क्रीटिक्स की भी आलोचना झेलनी पड़ रही है। किसी भी क्रीटिक ने पूनम की तारीफ नही की है।
ऐसे में पूनम पांडे के लिए बॉलीवुड में टिके रहना एक बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल बॉक्सऑफिस रिपोर्ट सोमवार को आयेगी और पता चलेगा कि नशा ने कितने पैसे कमाये लेकिन जो पहले दिन की हालत है उसे देखकर तो नहीं लगता कि फिल्म वीकेंड पर भी रफ्तार पकड़ेगी।
गौरतलब है कि नशा में पूनम के साथ शिवम ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है, लेकिन उनके बारे में कहीं कोई बात नहीं हो रही है। फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना हैं।


Click it and Unblock the Notifications












