BOX OFFICE: पाकिस्तान में मैच फ्लॉप तो रॉय हिट!
पाकिस्तान में जो होता है वो भारत के ठीक उल्टा होता है तो ये तो होना ही था। मौका था भारत पाक मैच का जो था 15 फरवरी को था। इसके ठीक दो दिन पहले रिलीज़ हुई थी रॉय। अब ये तो आप जानते ही हैं कि रॉय का हाल कैसा है। वहीं भारत पाक मैच में भी पाकिस्तानियों को पटाखे फोड़ने का कोई मौका नहीं मिला।
इसलिए पाकिस्तान में रॉय ज़बर्दस्त हिट हो गई। पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो जहां भारत में फिल्म किसी तरह खिंच रही है और MSG जैसी एक फिल्म से भी पीछे चल रही है वहीं पाकिस्तान में धीमी ओपनिंग के बाद फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं फिल्म ने पीके के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया और सवा करोड़ की ओपनिंग की।
हालांकि लोगों को डाउट था कि क्या फिल्म आईसीसी क्रिकेट के पहले कमाल दिखा पाएगी लेकिन शुरूआती तीन दिनों में फिल्म को एक ही मल्टीप्लेक्स से करीब 7000 दर्शकों की कमाई मिली। वैसे इससे ये भी साफ होता है कि पाकिस्तान के मैच हारने के बाद लोग मूड ठीक करने के लिए क्या करते हैं।
ALSO READ: 'ROY' हुई हिट तो इस 'टॉप' एक्ट्रेस को रिप्लेस कर सकती हैं जैकलीन!
हालांकि एक सूत्र ने ये भी बताया कि फिल्म के बारे में रिव्यू अच्छे नहीं मिले हैं और ना ही फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है ।लेकिन फिर भी फिल्म को ताबड़तोड़ कमाई मिल रही है। तो अब रॉय के डायरेक्टर को टीम इंडिया को एक THANK YOU तो बोल ही देना चाहिए!


Click it and Unblock the Notifications












