रिव्यू: MSG बनाम ROY, कौन है ज़्यादा 'FUNNY'
बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने दस्तक दी है और दोनों ही फिल्मों के बारे में काफी बातें हुई हैं। एक है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की फिल्म MSG मेसेंजर ऑफ गॉड और दूसरी है अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर स्टारर रॉय। लेकिन दोनों ही फिल्में ऐसी हैं कि देखने के लिए आपको हिम्मत जुटाने पड़ेगी।
या फिर अगर आपने काफी दिनों से कोई अच्छी कॉमेडी फिल्म नहीं देखी है तो इन दोनों फिल्मों को ज़रूर देखिएगा जब ये टॉरेन्ट वगैरह पर उपलब्ध हो जाएंगे। क्योंकि हमें हमारे दर्शकों से बहुत प्यार है और आपको सिनेमा हॉल में भेजने का गुनाह हमसे नहीं हो पाएगा।
पहली बात तो दोनों ही फिल्मों में समझ ही नहीं आता कि बॉस सीन क्या है...मतलब चल क्या रहा है। जिसका जब जहां जो मन कर रहा है वो करने लगता है। मिसाल के तौर पर रॉय में जैकलीन और रणबीर कपूर के इस डायलॉग को ही देख लीजिए -
अर्जुन (कबीर ग्रेवाल): जिसके पास बंदूक होती है जीत भी उसी की होती है।
गुलाबी होंठों वाली एक लड़की: नहीं जिसके पास दिल होता है जीत उसकी।
थोड़ी देर की शांति
गुलाबी होंठों वाली एक लड़की (फिर से): पता है मैं हमेशा से एक बैले डांसर बनना चाहती थी।
सोचने की कोशिश भी मत कीजिएगा कि अचानक से ये डायलॉग कहां से आया! कहानी यहीं खत्म नहीं होती दोनों फिल्मों में ऐसा बहुत कुछ है जो एक दूसरे को बेस्ट कॉमेडी के लिए टक्कर देता है...जानिए वो बातें जिन्हें पढ़कर आप लोट पोट हो जाएंगे!!!


Click it and Unblock the Notifications











