अब बनेगी सलमान खान- अनिल कपूर की 'नो एंट्री 2'- 14 सालों बाद हुई सीक्वल की घोषणा
14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की सालों से चर्चा हो रही है। अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान स्टारर यह फिल्म हिट रही थी। लिहाजा, इसके सीक्वल को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। बहरहाल, सालों के इंतजार के बाद अब फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने 'नो एंट्री 2' की घोषणा कर दी है। फिल्म के स्टारकास्ट की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
बोनी कपूर ने ट्विट करते हुए लिखा- "साल 2005 की सबसे बड़ी हिट, नो एंट्री आज अपनी 14वीं एनिवर्सरी मना रही है.. जल्द ही हम ज्यादा शरारती और ज्यादा मनोरंजन वाली नो एंट्री 2 देखेंगे.. शुक्रिया अनीस बज्मी और प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग.." कोई शक नहीं कि इस खबर से सलमान फैंस काफी खुश हो गए हैं। लेकिन फिल्म में सलमान होंगे या नहीं.. यह फिलहाल फाइनल नहीं है।
सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच सालों पुराना मतभेद- खूब हुई थी तीखी बयानबाज़ी!


Click it and Unblock the Notifications











